Read Time:1 Minute, 19 Second
लातेहार।जिला मुख्यालय स्थित जगलदागा में शुक्रवार को भगवती फ्लाईऐश ब्रिक्स का शुभ उद्घाटन स्थानीय मुखिया द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के उपरांत अशोक पंडित द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर स्थल का शुद्धिकरण एवं मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान भगवती वृक्ष के संचालक एवं समाजसेवी घनश्याम प्रसाद ने ठंड को देखते हुए क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही मानवता का सर्वोच्च धर्म है और इसी उद्देश्य के साथ यह पहल की गई है।
उद्घाटन समारोह में अरुण प्रसाद, संतोष प्रसाद, छोटेलाल प्रसाद, दीपक प्रसाद, गोविंद प्रसाद, सुनील प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, राकेश प्रसाद, उत्तम प्रसाद, आशीष प्रसाद सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।