- प्रधानमंत्री जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा
लातेहार।शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनमन (PM-JANMAN), धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA), समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए), झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी (JTDS) तथा कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपायुक्त ने सभी योजनाओं की विस्तृत प्रगति समीक्षा की और लाभुकों तक योजनाओं के समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुचारू क्रियान्वयन का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि—
“स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक लंबित मामले का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।”
DAJGUA योजनाओं की समीक्षा
वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत संचालित जनजातीय विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। इसमें मुख्यतः—
- Tribal Multi Marketing Centre (TMMC) के निर्माण कार्य
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) से संबंधित सड़क निर्माण
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरण
- गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण
- जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति
- पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति
- आयुष्मान कार्ड वितरण
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाए ताकि जनजातीय समुदाय बुनियादी सुविधाओं से जोड़कर समग्र विकास के उद्देश्य को प्राप्त किया जा सके।
PM-JANMAN योजना की समीक्षा
उपायुक्त ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के प्रत्येक घटक की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि—
- समयबद्धता
- पारदर्शिता
- लाभुकों तक प्रत्यक्ष लाभ
सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने फील्ड विजिट बढ़ाने, लाभुक सत्यापन और सेवा वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की सख्त हिदायत दी।
आईटीडीए एवं जेटीडीएस योजनाओं की समीक्षा
समीक्षा के दौरान छात्रवृत्ति, आवासीय विद्यालयों का संचालन, ग्रामीण कल्याण कार्यक्रम एवं आजीविका आधारित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने फील्ड स्तर पर सतत निगरानी, पारदर्शिता एवं लाभुकों तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री प्रवीण कुमार गगराई, सिविल सर्जन डॉ. राज मोहन खलखो, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अल्का हेंब्रम, संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।