झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की बैठक,जिला वार्षिकअधिवेशन की तैयारी पर चर्चा

झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की बैठक,जिला वार्षिकअधिवेशन की तैयारी पर चर्चा
Views: 100
0 0
Read Time:1 Minute, 15 Second
झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की बैठक,जिला वार्षिकअधिवेशन की तैयारी पर चर्चा

कोटालपोखर।
झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की बैठक शुक्रवार को रेलवे मैदान परिसर में प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन साहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 21 दिसंबर को रतनपुर, बरहरवा में होने वाले जिला वार्षिक अधिवेशन (छाता दंगल) की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु 18 से 20 दिसंबर तक प्रखंड क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। साथ ही संगठन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

मौके पर उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, सुरेन्द्र कुमार, गौतम कुमार साहा, मो. हामिद शेख, बीरेंद्र कुमार साहा, सुबोध मंडल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment