Read Time:1 Minute, 12 Second
गोमिया। प्रखंड के ललपनिया रोड पर बुधवार को आश्रम विद्यालय तुलबुल के निकट सड़क सुरक्षा अंतर्गत हेलमेट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ महादेव कुमार महतो एवं ललपनिया थाना और गोमिया थाना के पुलिसकर्मी संयुक्त रूप से उपस्थित थे।
इस दौरान इस सड़क पर आने जाने वाले सभी दोपहिया वाहनों के चालकों की हेलमेट की जांच की गई। वहीं चार पहिया वाहनों के चालकों के सीट बेल्ट एवं अन्य जरूरतमंद कागजातों की जांच की गई। वहीं कई लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
बीडीओ ने बताया कि आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही है और इस बारे में वाहन चालकों को सतर्क एवं सावधान रहना होगा। वहीं वाहन चालते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट अवश्य लगावें। मौके पर कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।