सोनिया गांधी का जन्मदिन बरहड़वा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

सोनिया गांधी का जन्मदिन बरहड़वा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
Views: 100
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second
सोनिया गांधी का जन्मदिन बरहड़वा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

बरहड़वा। प्रखंड कांग्रेस कार्यालय, राजमहल रोड स्थित बसीर गैरेज परिसर में मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत तनवीर आलम द्वारा सोनिया गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने और केक काटने से हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी जताई और सोनिया गांधी के संघर्ष, त्याग, सादगी एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।

ठंड को देखते हुए कांग्रेस परिवार की ओर से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण भी किया गया। कंबल पाकर लाभुकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद दिया।

सोनिया गांधी का जन्मदिन बरहड़वा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि तनवीर आलम ने कहा कि “सोनिया गांधी ने भारतीय राजनीति में सादगी, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल पेश की है। उनका जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।”
वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि “सोनिया गांधी त्याग और सेवा की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने हमेशा संविधान की मर्यादा और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है।”

कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के सार्वजनिक जीवन और योगदान को सलाम करते हुए उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

मौके पर उपस्थित:
कमल आर्य, मो. नसीरुद्दीन, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, नेहाल अख्तर, थॉमस रॉबर्ट, भोलानाथ महतो, मिथुन मंडल, निताई सरकार, मनोज घोष, रंजीत भंडारी, शरीक रब्बानी, छोटे लाल रामान सहित कई ग्रामीण।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment