स्थानीय समाचार

बरहड़वा:फरक्का मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा,10वर्षीय बालक की मौत;ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

Views: 68
0 0
Read Time:3 Minute, 1 Second
बरहड़वा:फरक्का मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा,10वर्षीय बालक की मौत;ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

बरहड़वा। बरहड़वा–फरक्का मुख्य पथ पर बरारी गांव के समीप रविवार सुबह हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरारी गांव निवासी शिवा सरदार के पुत्र रंजीत सरदार (10) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन बेसुध हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत सरदार सुबह साइकिल से मुख्य सड़क किनारे स्थित मुड़ी मिल से मुड़ी लाने गया था। वापस लौटते समय जब वह अपने घर से लगभग 100 मीटर दूर पहुंचा, तभी बरहड़वा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक हाइवा ट्रक ने उसे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने संबंधित हाइवा वाहन को पकड़ लिया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

सूचना मिलते ही बरहड़वा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, एएसआई राजनाथ साह, रंजय यादव, अविनाश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रफीक अंसारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह और प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास ने ग्रामीणों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि नियमानुसार सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया और यातायात बहाल किया गया।

पुलिस ने हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है तथा शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बताया कि रंजीत घर का इकलौता बेटा था। पिता शिवा सरदार मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी, जिसे ग्रामीण संभाल रहे थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button