Views: 75
0 0
चोरी की बाइक के पार्ट्स के साथ एक चोर गिरफ्तार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

चोरी की बाइक के पार्ट्स के साथ एक चोर गिरफ्तार

बरहरवा।राजमहल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की गई बाइक के पार्ट्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक ने शुक्रवार को थाना प्रभारी कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी हुई…

चोरी की बाइक के पार्ट्स के साथ एक चोर गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 22 Second
चोरी की बाइक के पार्ट्स के साथ एक चोर गिरफ्तार

बरहरवा।
राजमहल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की गई बाइक के पार्ट्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक ने शुक्रवार को थाना प्रभारी कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हाल ही में थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी हुई थी, जिसकी बरामदगी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में सूचना मिली कि चोरी में शामिल एक संदिग्ध को थाना क्षेत्र के कोयला बाजार में घूमते देखा गया है। सत्यापन के बाद पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उधवा निवासी पिंटू सरकार उर्फ पिंटू मंडल, भूदेव टोला (राधानगर थाना क्षेत्र) को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बाइक चोरी की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई प्लैटिना बाइक के अलग-अलग किए गए पुर्जे बरामद किए गए। बाइक की पहचान उसके चेसिस नंबर से की गई।

आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ राधानगर थाना में आर्म्स एक्ट, उत्पाद अधिनियम सहित कुल छह मामले दर्ज हैं।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारीः

पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, एसआई महादेव उरांव, एएसआई बृजनंदन चौधरी, दीवान कुमार निराला, दीपक कुमार, राजा राम महतो एवं सशस्त्र बल के जवान।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports