Views: 116
0 0
डीवीसी तुबेद कोल खान में संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

डीवीसी तुबेद कोल खान में संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

लातेहार। बुधवार को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के तुबेद कोल खान, लातेहार स्थित कैंप कार्यालय में संविधान दिवस बड़े ही सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। यह दिवस 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान के अंगीकरण की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। संविधान 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ था, जो भारत के…

डीवीसी तुबेद कोल खान में संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
Read Time:2 Minute, 24 Second
डीवीसी तुबेद कोल खान में संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

लातेहार। बुधवार को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के तुबेद कोल खान, लातेहार स्थित कैंप कार्यालय में संविधान दिवस बड़े ही सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। यह दिवस 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान के अंगीकरण की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। संविधान 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ था, जो भारत के लोकतांत्रिक ढाँचे की नींव है।

कार्यक्रम में परियोजना के वरिष्ठ महाप्रबंधक अरविंद ठाकुर, उपमहाप्रबंधक (यांत्रिक) एलेक्जेंडर कुजूर, उपमहाप्रबंधक (खनन) मिथिलेश कुमार, दीपक कुमार, उपमहाप्रबंधक (यांत्रिक) सचिदानंद दास सहित डीवीसी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ महाप्रबंधक अरविंद ठाकुर द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए हुई। उन्होंने कहा कि “संविधान दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र की आत्मा—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता—का प्रतीक है।” उन्होंने सभी कर्मचारियों से संविधान में निहित मूल्यों का पालन करने का आह्वान किया।

डीवीसी तुबेद कोल खान में संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

उपमहाप्रबंधक (यांत्रिक) एलेक्जेंडर कुजूर ने संविधान को देश की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने वाला एक मजबूत आधार बताया। वहीं, उपमहाप्रबंधक (खनन) मिथिलेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “संविधान के अनुरूप आचरण ही हमारे देश को फिर से महान बनाने में सहायक सिद्ध होगा।”

कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके आदर्शों को व्यवहार में लागू करने की प्रेरणा देना था।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports