Read Time:1 Minute, 19 Second
उंधवा। मिर्जाचौकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन साहिबगंज सिविल सर्जन रामदेव पासवान ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि रक्तदान महादान है, और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में इसका सबसे बड़ा योगदान होता है। उन्होंने उपस्थित लोगों और रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि आपके द्वारा दान किया गया रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है, यह सबसे श्रेष्ठ मानवीय कार्य है।
https://www.effectivegatecpm.com/zyt60ux3?key=2bd771538b0aeada8d900221ef0d36ac
शिविर में रक्तदाता रंजय यादव, इरफान खान, रवि जायसवाल सहित कई अन्य लोग आगे आए और स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के अनेक कर्मी भी उपस्थित रहे और पूरे आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,