गोमिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल स्वांग न्यू माइनस आवासीय कॉलोनी में शुक्रवार को 25 वर्षीय शादीशुदा महिला प्रियंका देवी का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से झूलता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गोमिया पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है।
घटना को लेकर दो तरह की बातें सामने आ रही हैं।
एक ओर ससुराल पक्ष का कहना है कि घरेलू कलह के कारण प्रियंका ने कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली। वहीं दूसरी ओर मृतका के पिता देवनाथ कुमार ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए इसे आत्महत्या का नाटक बताया है।
थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा हत्या का संदेह प्रकट किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शादीशुदा महिला का शव फंदे से झूलता मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप