Views: 191
0 0
गोमिया:गैर-अधिग्रहित भूमि पर आईईएल का हस्तक्षेप,ग्रामीणों...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गोमिया:गैर-अधिग्रहित भूमि पर आईईएल का हस्तक्षेप,ग्रामीणों में भारी आक्रोश

बोकारो।गोमिया के पलिहारी–गुरूडीह पंचायत में निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज के लिए प्रस्तावित भूमि पर आईईएल प्रबंधन द्वारा बिना अनुमति जेसीबी से साफ–सफाई कराए जाने को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त रोष है। इस मुद्दे पर विस्थापित संघर्ष समिति, गोमिया की बैठक पंचायत भवन में समिति अध्यक्ष विनय महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समिति के सचिव…

गोमिया:गैर-अधिग्रहित भूमि पर आईईएल का हस्तक्षेप,ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Read Time:2 Minute, 27 Second
गोमिया:गैर-अधिग्रहित भूमि पर आईईएल का हस्तक्षेप,ग्रामीणों में भारी आक्रोश

बोकारो।गोमिया के पलिहारी–गुरूडीह पंचायत में निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज के लिए प्रस्तावित भूमि पर आईईएल प्रबंधन द्वारा बिना अनुमति जेसीबी से साफ–सफाई कराए जाने को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त रोष है। इस मुद्दे पर विस्थापित संघर्ष समिति, गोमिया की बैठक पंचायत भवन में समिति अध्यक्ष विनय महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

समिति के सचिव राकेश कुमार ने बताया कि संबंधित भूमि गोमिया और पलिहारी गुरूडीह पंचायत के रेयतों/विस्थापितों की है, जिसके अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया जिला भू-अर्जन कार्यालय में संपन्न हो चुकी है। फरवरी 2025 में ही विस्थापितों को मुआवजा भुगतान से संबंधित नोटिस मिल चुका है और भुगतान प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

गोमिया:गैर-अधिग्रहित भूमि पर आईईएल का हस्तक्षेप,ग्रामीणों में भारी आक्रोश

इसके बावजूद आईईएल प्रबंधन द्वारा बिना सूचना और असंवैधानिक तरीके से भूमि में जेसीबी लगाकर हस्तक्षेप करना “अत्यंत निंदनीय” बताया गया। बैठक में कहा गया कि यह भूमि आईईएल के अधिग्रहण क्षेत्र के बाहर है, इसलिए कंपनी द्वारा किया गया कदम अस्वीकार्य है। ग्रामीणों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसी हरकत हुई तो विस्थापित और गोमिया के लोग मिलकर आईईएल के मेन गेट पर जोरदार विरोध दर्ज कराएंगे।

बैठक में विस्थापित नेता मुकेश कुमार, सूरज कुमार, अरविंद कुमार, चमन प्रजापति, रोशन सोनी, रामचंद्र प्रसाद, नंदकिशोर साव, महेश चौधरी, अमित कुमार, संजय पासवान, नवल किशोर साहू, नरेश साहू, शांति देवी, प्रवेश कुमार, रोहित पासवान, लोकनाथ ठाकुर, मनोज कुमार, किशोर नायक सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports