Views: 179
0 0
गोमिया में कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली पर मां गंगा आरती का आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गोमिया में कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली पर मां गंगा आरती का आयोजन

गोमिया:- गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत के भगत अहरा तालाब में छठ पूजा समिति की ओर से कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के अवसर पर बुधवार की संध्या भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। समिति की ओर से तालाब किनारे आकर्षक लाइटिंग व घाट के सीढ़ियां दीपक से जगमग था। गंगा आरती के…

गोमिया में कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली पर मां गंगा आरती का आयोजन
Read Time:2 Minute, 9 Second
गोमिया में कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली पर मां गंगा आरती का आयोजन

गोमिया:- गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत के भगत अहरा तालाब में छठ पूजा समिति की ओर से कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के अवसर पर बुधवार की संध्या भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। समिति की ओर से तालाब किनारे आकर्षक लाइटिंग व घाट के सीढ़ियां दीपक से जगमग था।

गंगा आरती के दौरान तालाब में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी। आचार्य अभिषेक पांडेय, राम पांडेय, निरंजन पांडेय व अमन पांडेय के द्वारा भव्य गंगा आरती सुसंपन्न कराया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजन, सोडसो उपचार, धूपन, नाग,चावर, मोरपंखी तथा पुष्प से मां गंगा की आरती किया गया।

इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि से पूरा माहौल भक्तिमय में हो गया। इस महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद की धर्मपत्नी सह गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी सम्मिलित हुई। समिति के लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बबीता देवी ने मां गंगा से क्षेत्र वासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, जिप सदस्य डॉ सुरेन्द्र राज, मुखिया बलराम रजक, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, समिति के सुरेश नायक, लक्ष्मण नायक, राजू शाह, विशाल जायसवाल, दिनेश नायक सहित कई लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports