साड़म —साड़म में स्थानीय श्री संकट मोचन मंदिर परिसर में कार्तिक माह की पावन पूर्णिमा के अवसर पर मासिक पूर्णिमा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह परंपरा लगभग 50 वर्ष पूर्व पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह द्वारा आरंभ की गई थी। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने पूजा महोत्सव का उद्यापन करते हुए कहा कि धर्म के प्रति सभी को सजग रहना चाहिए, क्योंकि सबसे बड़ा धर्म अपने माता-पिता की सेवा और दिन-दुखियों के प्रति दया का भाव रखना है।
पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने किया उद्यापन, कहा— धर्म का मूल है माता-पिता की सेवा और दया भाव
पूजनोत्सव का विधिवत संचालन पंडित आचार्य राजेश पांडेय एवं अवधेश तिवारी ने किया। यजमान के रूप में बबलू राम एवं उनकी पत्नी प्रमिला देवी उपस्थित रहे।
इस मौके पर समाजसेवी सूरजलाल सिंह, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, मोहन मुरारी चौधरी, मनबोध दे, अजीत नारायण प्रसाद, हरिदास प्रसाद, तुलसी प्रसाद, राम प्रसाद, भगवान दास, भावी जिला परिषद सदस्य राजकुमार यादव, संजय ठाकुर, राजेश भंडारी, आकाश कुमार, रोहित यादव, बासुदेव यादव, पंकज राम, सोमनाथ दे, धर्मेंद्र भंडारी, बलराम पासवान, राजेश भंडारी, चिदरी से जगदीश महतो, राजेंद्र राम, अनील रवानी, रमेश राम, शंभू प्रसाद सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।