Views: 109
0 0
बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के श्याम भक्त मंडली की ओर से शनिवार को श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के श्याम भक्त मंडली की ओर से शनिवार को श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई

बरहड़वा:- बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के श्याम भक्त मंडली की ओर से शनिवार को श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा की शुरुआत बरहरवा सत्संग मंदिर परिसर से की गई, जिसमें सैकड़ों महिला श्रद्धालु हाथों में निशान लिए शामिल हुईं। भक्तों की टोली भजन-कीर्तन करती हुई सत्संग मंदिर से सब्जी मंडी, स्टेशन…

बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के श्याम भक्त मंडली की ओर से शनिवार को श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई
Read Time:2 Minute, 34 Second
बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के श्याम भक्त मंडली की ओर से शनिवार को श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई

बरहड़वा:- बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के श्याम भक्त मंडली की ओर से शनिवार को श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा की शुरुआत बरहरवा सत्संग मंदिर परिसर से की गई, जिसमें सैकड़ों महिला श्रद्धालु हाथों में निशान लिए शामिल हुईं। भक्तों की टोली भजन-कीर्तन करती हुई सत्संग मंदिर से सब्जी मंडी, स्टेशन चौक, मेन रोड होते हुए पतना चौक से पुनः मेन रोड के रास्ते पटवारी धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई।

पूरे मार्ग में श्रद्धालु नाचते-गाते प्रभु का जयगान करते नज़र आए। कार्यक्रम स्थल पर पुरोहित शिवम शर्मा एवं जजमान उत्सव अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जोत प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।श्याम भक्त मंडली के राजकुमार पटवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्याम बाबा का जन्मोत्सव पूरे धूमधाम से पटवारी धर्मशाला में मनाया जाएगा।

शनिवार को निशान शोभायात्रा के समापन के बाद शाम 7:30 बजे आकर्षक पुष्प श्रृंगार के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा तथा रात्रि 12 बजे केक काटकर जन्मोत्सव मनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि 2 नवंबर को सुबह जोत कार्यक्रम के बाद सुबह 9 बजे भजन-कीर्तन और आरती होगी। इसके उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।राजकुमार पटवारी ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

शोभायात्रा में मुख्य रूप से शशि अग्रवाल, घनश्याम पटवारी, महेश अग्रवाल, सोनू केडिया, मनीष चौधरी, संदीप डालमिया, श्रवण डोकानिया, रंजन पटवारी, सोनू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports