स्थानीय समाचार

राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी में मनाया गया गोवर्धन पूजा

Views: 166
0 0
Read Time:1 Minute, 30 Second
राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी में मनाया गया गोवर्धन पूजा

राजमहल:- राजमहल शहर के महाजन टोली स्थित श्री श्री 108 राधा कृष्ण ठाकुर बाड़ी में बुधवार को अन्नकूट के मौके पर भगवान श्री कृष्ण,राधा रानी को विभिन्न व्यंजनों के 56 भोग लगाकर राजभोग आरती पूजा अर्चना कर लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

मान्यता के अनुसार द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण के गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाने और लोगों की रक्षा करने के रूप में इसकी पूजा होती है। साथ ही इस दिन लोग गोबर से गोवर्धन पूजा करते हैं।गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन विभिन्न तरह के पकवान बनाकर श्रीकृष्ण को भोग लगाना शुभ माना जाता है। इन पकवानों को अन्नकूट कहते हैं।

मौके पर ठाकुरबाड़ी के पुरोहित जनार्दन उपाध्याय, प्रदीप अग्रवाल, सियाराम साहा, बबलू सिंह, सुजीत यादव, अनूप साहा, दिनेश उपाध्याय, संजय प्रमाणिक,बूलबूल साहा, पंकज राय,आदि अन्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button