मुंगेर के पांच महिला खो-खो खिलाड़ी को मिला बिहार राज्य खेल सम्मान 2025

मुंगेर के पांच महिला खो-खो खिलाड़ी को मिला बिहार राज्य खेल सम्मान 2025
Views: 223
0 0
Read Time:3 Minute, 19 Second
मुंगेर के पांच महिला खो-खो खिलाड़ी को मिला बिहार राज्य खेल सम्मान 2025

मुंगेर | खेल डेस्क:
मुंगेर जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब जिले की पांच महिला खो-खो खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह पहली बार है जब बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) द्वारा खो-खो खिलाड़ियों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है।

पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग (पटना) में आयोजित सम्मान समारोह में खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से कुल 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिनमें से मुंगेर की पांच खिलाड़ी भी शामिल थीं।

सम्मानित खिलाड़ियों में —
रिया कुमारी, इशानवी अनघ, सोनम कुमारी, रिया रानी, और सोनाली कुमारी — सभी को “अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन्स खो-खो नेशनल” में शानदार प्रदर्शन करने के लिए यह सम्मान दिया गया।

सभी सम्मानित खिलाड़ी सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल, संग्रामपुर की छात्राएँ हैं।
वहीं, सोनाली कुमारी धरहरा प्रखंड के मोहनपुर चौहानटोला निवासी बाल्मिकी सिंह की पौत्री और नीरज कुमार सिंह की पुत्री हैं।


हरिमोहन सिंह ने साझा किया गर्व का पल

मुंगेर जिला खो-खो संघ के सचिव एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने बताया—

“यह मुंगेर ही नहीं, पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है। आज पहली बार खो-खो खिलाड़ियों को राज्य खेल सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह हमारे वर्षों के प्रयासों का परिणाम है।”

उन्होंने आगे कहा कि,

“आठ साल पहले मैंने खो-खो खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया था। आज बिहार में खो-खो ने अपनी विशेष पहचान बना ली है।”

हरिमोहन सिंह ने खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण का विशेष धन्यवाद प्रकट किया।


मुंगेर के लिए गौरवपूर्ण पल

इस उपलब्धि पर मुंगेर जिला खेल पदाधिकारी कमल किशोर, खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू, सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल की डायरेक्टर राजमाइन के वर्गीज, प्रिंसिपल जिंस के एलोशियस, और कई खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।


Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment