बरहड़वा स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

बरहड़वा स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Views: 143
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second
बरहड़वा स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

बरहड़वा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहड़वा में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एकदिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन एमओआईसी डॉ. पंकज कर्मकार के नेतृत्व में किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं पहुँचीं, जिनका हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, वजन, मूत्र परीक्षण सहित संपूर्ण स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही आवश्यकतानुसार अल्ट्रासोनोग्राफी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, स्वच्छता बनाए रखने, आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों के नियमित सेवन तथा संस्थागत प्रसव के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


एमओआईसी डॉ. पंकज कर्मकार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं, ताकि मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके और हर महिला को सुरक्षित मातृत्व का अधिकार मिल सके।
मौके पर सीएचओ प्रियंका कुमारी, सीता लकड़ा, एएनएम मालती मुर्मू, बीटीटी इंदुबाला समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment