Read Time:1 Minute, 4 Second
बोरियो।
महा सप्तमी के अवसर पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के विद्यार्थियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शर्बत सेवा का आयोजन किया गया। नगर प्रमुख निर्मल कुमार के नेतृत्व में यह सेवा कार्यक्रम बोरियो के पुराना दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित हुआ।
इस दौरान श्रद्धालुओं को शीतल मिठा जल पिलाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नगर सह मंत्री निखिल राज, विभाग संयोजक संजय दादा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित कुमार, रौशन कुमार, गणेश कुमार, विजय शर्मा, मुन्ना कुमार, भीम कुमार, किसन कुमार और कालू दत्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।