सरयू प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर जलजमाव,आने-जाने में लोगों को भारी परेशानी

सरयू प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर जलजमाव,आने-जाने में लोगों को भारी परेशानी
Views: 248
0 0
Read Time:1 Minute, 30 Second

पंकज कुमार यादव,
सरयू : सरयू प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद यहाँ पानी भर जाने से आम लोगों कोआने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि इसी रास्ते से प्रतिदिन प्रखंड के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी गुजरते हैं, फिर भी समस्या के समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

सरयू प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर जलजमाव,आने-जाने में लोगों को भारी परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि जलजमाव के कारण मुख्य द्वार के सामने गंदगी फैल रही है। इससे न सिर्फ कार्यालय आने वाले लोगों को असुविधा हो रही है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी बढ़ गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे गंदे पानी के जमाव से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टायफाइड, हैजा और डायरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और प्रखंड प्रबंधन से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि आमजन को इस समस्या से राहत मिल सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment