स्थानीय समाचार

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा संबंधी बैठक संपन्न, ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ना प्राथमिकता

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा संबंधी बैठक संपन्न, ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ना प्राथमिकता

अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,

गढ़वा। उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6 में नामांकन हेतु 1200 रिक्तियों के विरुद्ध 918 अनुमोदित आवेदन प्राप्त हुए हैं। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि शेष 282 रिक्त सीटों को एक सप्ताह के भीतर भरना सुनिश्चित किया जाए।

इसके उपरांत ‘कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार’ स्लोगन के साथ “स्कूल रुआर 2025” उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह अभियान 21 अप्रैल से 10 मई 2025 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य ड्रॉप आउट और अनामांकित बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ना है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कैशर रज़ा ने कार्यशाला में विभिन्न योजनाओं जैसे प्री-मैट्रिक (ई-कल्याण) छात्रवृत्ति एवं सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की जानकारी दी। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे ड्रॉप आउट बच्चों और उनके अभिभावकों को इन योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें विद्यालय में नामांकित करवाएं।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के स्कूल से वंचित रहने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए सुधारात्मक सुझाव भी दिए। उप विकास आयुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और सभी बच्चों को एक्सीलेंस स्कूलों से जोड़ने की दिशा में प्रयासरत है।

उन्होंने सभी विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी बल दिया, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधिगण, बीईओ, बीआरसी, सीआरपी, बीपीओ, बीपीएम, वार्डन सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button