Views: 359
0 0
14वीं राँची जिला स्वर्गीय विश्वामित्र पाण्डेय मिनि,...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

14वीं राँची जिला स्वर्गीय विश्वामित्र पाण्डेय मिनि, सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका मलखंब चैंपियनशिप संपन्न

राँची। वाइड ग्लोब एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड एवं राँची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय स्व. विश्वामित्र पाण्डेय 14वीं राँची जिला मिनि, सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका मलखंब चैंपियनशिप रविवार को बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा, राँची के प्रांगण में धूमधाम से संपन्न हुई। प्रतियोगिता में राँची जिले के लगभग 70…

14वीं राँची जिला स्वर्गीय विश्वामित्र पाण्डेय मिनि, सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका मलखंब चैंपियनशिप संपन्न
Read Time:4 Minute, 33 Second
14वीं राँची जिला स्वर्गीय विश्वामित्र पाण्डेय मिनि, सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका मलखंब चैंपियनशिप संपन्न

राँची। वाइड ग्लोब एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड एवं राँची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय स्व. विश्वामित्र पाण्डेय 14वीं राँची जिला मिनि, सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका मलखंब चैंपियनशिप रविवार को बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा, राँची के प्रांगण में धूमधाम से संपन्न हुई। प्रतियोगिता में राँची जिले के लगभग 70 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन राँची जिला मलखंब संघ के सचिव आशुतोष द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। वहीं, राष्ट्रीय खिलाड़ी सरिता कुमारी, अनुशिखा कुमारी और जानवी कुमारी ने आगंतुकों का बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया। मंच संचालन संघ के वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार ने किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय के सचिव सजल बनर्जी, विशिष्ट अतिथि झारखंड मलखंब अकादमी राँची के निदेशक डाॅ. अजय झा, वाइड ग्लोब एजुकेशन के निदेशक कौशल पाण्डेय, डोरण्डा महाविद्यालय के प्राध्यापक अवधेश कुमार ठाकुर, समाजसेवी दीपक दुबे तथा राँची जिला मलखंब एसोसिएशन के महासचिव आशुतोष द्विवेदी उपस्थित थे। सभी ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रशिक्षक संजय कुमार ने किया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में राष्ट्रीय खिलाड़ी शुभम सिंह, निखिल कुमार, आदित्य सिंह, वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार, संजय कुमार एवं सरिता निर्णायक के रूप में सक्रिय रहे।

प्रतियोगिता का परिणाम

पोल मलखंब (बालक वर्ग):

  • अंडर-12: 1. शिवम कुमार ठाकुर, 2. सावन मुंडा, 3. अंश मुंडा
  • अंडर-14: 1. अरुण बड़ाईक, 2. आदित्य कुमार, 3. आदर्श राज
  • अंडर-17: 1. सत्यवीर कुमार दास, 2. विवेक गोराई, 3. प्रिन्स कुमार
  • अंडर-19: 1. आर्यन लोहरा, 2. आर्यन महतो, 3. रोहन कुमार

रोप मलखंब (बालिका वर्ग):

  • अंडर-12: 1. भूमि कुमारी, 2. प्रियंका कुमारी, 3. अलीशा कुमारी
  • अंडर-14: 1. हंसिका कुमारी, 2. अन्नुप्रिया उरांव, 3. सीमा कुमारी
  • अंडर-17: 1. अन्नु कुमारी, 2. लवली कुमारी, 3. सलोनी कुमारी
  • अंडर-19: 1. अमिका कुमारी, 2. निधि कुमारी, 3. प्रीति कुमारी

पोल मलखंब (बालिका वर्ग अंडर-14):

  1. हंसिका कुमारी, 2. अन्नु कुमारी, 3. पूजा कुमारी

रोप मलखंब (बालक वर्ग अंडर-17):

  1. रणबीर कुमार दास, 2. पिंटू कुमार, 3. संदीप कुमार गोप

हैंगिंग मलखंब (बालक वर्ग अंडर-17):

  1. सत्यवीर कुमार दास, 2. रणबीर कुमार दास, 2. विवेक गोराई

हैंगिंग मलखंब (बालक वर्ग अंडर-19):

  1. रोहन कुमार, 2. आर्यन महतो, 3. आर्यन लोहरा

विशेष उपाधियाँ

  • चैम्पियन ऑफ चैम्पियन:
    • बालक वर्ग: आर्यन महतो
    • बालिका वर्ग: हंसिका कुमारी
  • राँची जिला मलखंब किंग: रोहन कुमार
  • राँची जिला मलखंब क्वीन: अमिका कुमारी
  • राँची जिला मलखंब सुन्दरी: अन्नु कुमारी

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports