मिली जानकारी के अनुसार जोरिना बीवी (65 वर्ष) अपने घर की छत पर किसी काम से गई थीं। उतरने के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गईं और बुरी तरह घायल हो गईं।
परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर कुमार सौरव ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया।