झारखंडकांग्रेसपलामूस्थानीय समाचार

कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुनाव में विवेका त्रिपाठी ने दिखाई अपनी ताकत

Views: 419
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second
कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुनाव में विवेका त्रिपाठी ने दिखाई अपनी ताकत

पलामू : कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर चल रही हलचल के बीच शनिवार को सतबरवा प्रखंड अंतर्गत लहल्हे में कांग्रेस नेता एवं जिला अध्यक्ष पद के दावेदार विवेकानंद त्रिपाठी ने अपनी शक्ति प्रदर्शन कर राजनीतिक माहौल गर्मा दिया।

दरअसल, कांग्रेस की संगठनात्मक इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया के तहत पर्यवेक्षक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद यमी याजनिक इन दिनों पलामू प्रवास पर हैं। वे विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर रही हैं। इसी क्रम में जब वे सतबरवा प्रखंड के लहल्हे पहुंचीं तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुनाव में विवेका त्रिपाठी ने दिखाई अपनी ताकत

स्वागत की पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विवेकानंद त्रिपाठी ने उठाई थी। मौके पर उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी और नारेबाजी से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी, सोनिया गांधी जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद, यमी याजनिक जिंदाबाद, कृष्णानंद त्रिपाठी जिंदाबाद, विवेकानंद त्रिपाठी जिंदाबाद के नारे लगाए।

कार्यक्रम के दौरान विवेकानंद त्रिपाठी के समर्थन में आस-पास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। इसमें मुख्य रूप से पंकज सिंह, पूर्व मुखिया रविंद्र सिंह, दिनेश पासवान, नवल सिंह, अनूप तिवारी, प्रवीण तिवारी, जितेंद्र राम, विष्णु चौधरी, सुनील चौहान, जलील अंसारी, महताब अंसारी, जेपी सिंह, कामाख्या सिंह, मुन्ना सिंह, सुधीर सिंह, रवि काम शर्मा, वीरेंद्र कुमार, आलमगीर खान और शमीम अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button