
प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
गुमला/घाघरा:-पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देशानुसार सोमवार को घाघरा थाना गेट के सामने मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों की जांच की गई और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

जांच के दौरान विशेष रूप से हेलमेट पहनने को लेकर सख्ती बरती गई। बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाते पकड़े गए चालकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए डीटीओ के पास भेजा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में सतर्कता देखने को मिली।
थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।
![]()




