प्रेम कुमार साहू घाघरा,
घाघरा:- आगामी 17 नवम्बर को घाघरा के बदरी में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के आगमन को लेकर जिला प्रशाशन की टीम कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुची। मंगलवार को प्रोजेक्ट स्कूल बदरी स्थित कार्यक्रम स्थल डीसी श्रीकर्ण सत्यार्थी , एस पी हरविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुँच कार्यक्रम की रूपरेखा का मुवायना किया।
इस क्रम में डीसी श्री सत्यार्थी ने मंच निर्माण किये जाने की विस्तृत जानकारी, कार्यक्रम में होने वाली भीड़, मंच में बैठने वाले लोगों की जानकारी, बिभिन्न गॉवों के आने वाले खोड़हा के वाहनों की पार्किंग, इमरजेंसी की स्थिति में हेलीपैड स्थल का निरीक्षण, वाटरप्रूफ मंच निर्माण, मंच निर्माण में प्रयुक्त होने वाले एक- एक सामग्री का वारिकी से जानकारी, गार्ड ऑफ ऑनर स्थल का चयन, स्व. कार्तिक उरांव के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं माल्यार्पण के उपरांत मंच तक पहुँचने के लिए रास्ता का चयन, ब्रेकेटिंग की जानकारी सहित अन्य तैयारियों की जानकारी एवं पुख्ता तथा चाक चौबंद ब्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश आयोजन समिति के लोगों को दिया। मौके पर पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह, अभियान एसपी मनीष कुमार, एसी सुधीर कुमार गुप्ता, बीडीओ दिनेश कुमार, कृष्ना कुमार लोहरा, भिखारी भगत, महेंद्र भगत, बिपिन बिहारी सिंह, तिम्बू उरांव, रवि पहान, श्याम किशोर पाठक, अमित ठाकुर, आशीष सोनी सहित अन्य लोग शामिल थे।