झारखंड

बरहरवा:राष्ट्रीय खेल दिवस पर मॉडल कॉलेज में विमर्श कार्यक्रम

Views: 283
0 0
Read Time:1 Minute, 26 Second
बरहरवा:राष्ट्रीय खेल दिवस पर मॉडल कॉलेज में विमर्श कार्यक्रम

बरहरवामॉडल कॉलेज, मुरली में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मॉडल कॉलेज और क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में “खेल व स्वास्थ्य” विषय पर विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व से परिचित कराना और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रेरणादायक जीवनी से अवगत कराना है।

उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानने की सीख देता है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से प्रतिदिन कम से कम एक खेल को एक घंटा अपनाने का आह्वान किया। विशेष रूप से छात्राओं से उन्होंने आग्रह किया कि वे अपने स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास के लिए खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button