विधायक निसात आलम ने किया पलाश मार्ट का शिलान्यास, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी

पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़ में विधायक निसात आलम ने पलाश मार्ट का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सखी मंडल की सदस्यों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों की जानकारी ली। विधायक ने महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विधायक निसात आलम ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक मजबूती से ही परिवार, समाज और क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है।
योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी
विधायक ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में पलाश मार्ट की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि पलाश मार्ट के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और महिलाओं की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने सखी मंडल की महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
![]()






