बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।
रायडीह(गुमला):– गोपाष्टमी पूजनोत्सव सह मेला समिति करंजकुर (सुरसांग) की एक बैठक शिव मंदिर करंजकुर परिसर में दिगम्बर मिश्रा की अध्यक्षता में हुई।बैठक में सर्व सम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया और कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई।जिसमें अध्यक्ष भूपाल राम, उपाध्यक्ष बिशुन उरांव ,बसंत नगेशिया,बिमल कुमार सिंह ,शिवानंद सिंह, सचिव बाल मुकुंद सिंह, सह सचिव टुनेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष देव गोविंद सिंह, सह कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह(नवागढ़ पतराटोली), संगठन मंत्री सागर मिश्रा, सह संगठन मंत्री बलराम सिंह,नंद किशोर सिंह, हरिहर प्रसाद सिंह, प्रसाद राम, मोती नंद सिंह को बनाया गया। इसी तरह 19 और 20 नवंबर 2023 को दो दिवसीय गोपाष्टमी पूजनोत्सव सह मेला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। 19 नवंबर को सुबह आठ बजे से बॉबीडेरा पाला माड़ा नदी से भव्य कलश जल यात्रा निकाली जायेगी। 11 बजे से पूजा और अपराह्न 2 बजे से चौबीस घंटे का अष्टप्रहरी अखण्ड हरिकीर्तन प्रारम्भ होगा।20 नवंबर को सुबह 9 बजे से गौ पूजा ,11 दर्शन कार्यक्रम, अपराह्न 2 बजे अखण्ड हरि कीर्तन की पूर्णाहुति उसके बाद आरती ,प्रसाद वितरण और रात्रि 10 बजे से रंगारंग ठेठ नागपुरी कार्यक्रम होगा।