Views: 71
0 0
CISF जवान ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारी से की मारपीट,भेजा गया जेल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

CISF जवान ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारी से की मारपीट,भेजा गया जेल

मेदिनीनगर/पलामू:- पलामू में एक सीआईएसएफ जवान को यातायात पुलिस के साथ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान जमशेदपुर यूनिट-6 के जवान गोविंद कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई है। वह चैनपुर थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव का रहने वाला है। क्या है पूरा मामला…

CISF जवान ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारी से की मारपीट,भेजा गया जेल
Read Time:2 Minute, 3 Second
CISF जवान ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारी से की मारपीट,भेजा गया जेल

मेदिनीनगर/पलामू:- लामू में एक सीआईएसएफ जवान को यातायात पुलिस के साथ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान जमशेदपुर यूनिट-6 के जवान गोविंद कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई है। वह चैनपुर थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव का रहने वाला है।

क्या है पूरा मामला

मेदिनीनगर इलाके में रक्षाबंधन मेला के दौरान कई इलाकों में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही थी,जिसे ट्रैफिक प्रभारी एएसआई समाल अहमद के नेतृत्व में टाउन थाना क्षेत्र के सद्दीक चौक के पास जाम हटाकर ट्रैफिक को सुचारू किया जा रहा था।इसी क्रम में सीआईएसएफ जवान मौके पर पहुंचे और ट्रक ड्राइवर और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी एवं जवानों से उलझ गए।इस दौरान जवान ने ट्रैफिक प्रभारी एएसआई समाल अहमद और एक जवान को पीट दिया।

CISF जवान ने थाने में जमकर किया हंगामा

मौके पर तैनात अन्य जवानों ने बीच बचाव किया और सीआईएसएफ जवान को पकड़ कर टाउन थाना लाया गया। जहां सीआईएसएफ जवान ने जमकर हंगामा किया और पुलिस अधिकारियों से गाली-गलौज करने लगा।इस मामले में ट्रैफिक पुलिस के आवेदन पर सीआईएसएफ जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि आरोपी सीआईएसएफ जवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports