Views: 244
0 0
नेमरा की धरती को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया नमन,...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

नेमरा की धरती को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया नमन, पिता शिबू सोरेन और शहीद पूर्वजों को याद कर हुए भावुक

रांची।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपने पिता और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। मुख्यमंत्री ने लिखा –“नेमरा की यह क्रांतिकारी और वीर भूमि, दादाजी की शहादत और बाबा के अथाह संघर्ष की गवाह है।…

नेमरा की धरती को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया नमन, पिता शिबू सोरेन और शहीद पूर्वजों को याद कर हुए भावुक
Read Time:1 Minute, 29 Second
नेमरा की धरती को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया नमन, पिता शिबू सोरेन और शहीद पूर्वजों को याद कर हुए भावुक

रांची।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपने पिता और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की।

मुख्यमंत्री ने लिखा –
“नेमरा की यह क्रांतिकारी और वीर भूमि, दादाजी की शहादत और बाबा के अथाह संघर्ष की गवाह है। यहां के जंगलों, नालों-नदियों और पहाड़ों ने क्रांति की उस हर गूंज को सुना है और हर कदम व हर बलिदान को संजोकर रखा है। नेमरा की इस क्रांतिकारी भूमि को शत-शत नमन करता हूं।”

पोस्ट के अंत में उन्होंने झारखंड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा –
“वीर शहीद सोना सोबरन मांझी अमर रहें और झारखंड राज्य निर्माता वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें।”

मुख्यमंत्री की यह पोस्ट झारखंड की संघर्षपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक चेतना को दर्शाती है, साथ ही उनके पारिवारिक योगदान को भी सम्मान देती है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports