Views: 153
0 0
लगातार हो रही बारिश से दो राज्यों का सम्पर्क टूटा, दोनों राज्यों की आर्थिक व्यापार ठप

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लगातार हो रही बारिश से दो राज्यों का सम्पर्क टूटा, दोनों राज्यों की आर्थिक व्यापार ठप

केशव तिवारी की रिर्पोट – बरहड़वा:- दो राज्यों को जोड़ने वाले लाइफ लाइन सड़क मार्ग बरहड़वा-फरक्का पथ पर स्थित निसिंद्रा कटान में सोमवार की देर शाम एक बार फिर पानी भर जाने से यातायात बाधित हो गया। इससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच पत्थर सहित अन्य सामानों की ढुलाई पर सीधा असर पड़ा है।…

लगातार हो रही बारिश से दो राज्यों का सम्पर्क टूटा, दोनों राज्यों की आर्थिक व्यापार ठप
Read Time:2 Minute, 31 Second
लगातार हो रही बारिश से दो राज्यों का सम्पर्क टूटा, दोनों राज्यों की आर्थिक व्यापार ठप

केशव तिवारी की रिर्पोट –

बरहड़वा:- दो राज्यों को जोड़ने वाले लाइफ लाइन सड़क मार्ग बरहड़वा-फरक्का पथ पर स्थित निसिंद्रा कटान में सोमवार की देर शाम एक बार फिर पानी भर जाने से यातायात बाधित हो गया।

इससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच पत्थर सहित अन्य सामानों की ढुलाई पर सीधा असर पड़ा है। जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई को भी कटान पर पानी भरने से लगभग एक सप्ताह तक यातायात ठप रहा था। यह मार्ग पत्थर व्यवसाय सहित क्षेत्र के सभी तरह के व्यापार के लिए अहम है।

मार्ग बंद रहने से बरहड़वा और पतना के कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। छोटे वाहन तिलडांगा होकर वैकल्पिक मार्ग से फरक्का की ओर जा रहे हैं, जबकि भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप है।

लगातार हो रही रुक-रुक कर बारिश और पहाड़ियों से उतरते पानी के कारण सोमवार दोपहर से ही कटान के ऊपर से पानी बहने लगा। यदि कटान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तो इसकी मरम्मत में लंबा समय लग सकता है, जिससे ट्रक चालक, मालिक और पत्थर व्यवसायियों की दिक्कतें और बढ़ जाएंगी।

ट्रक चालकों का कहना है कि लंबे समय तक वाहन खड़े रहने से खाने-पीने की समस्या हो जाती है, वहीं मालिकों को गाड़ियों की किस्त चुकाने में परेशानी आती है। पत्थर व्यवसायियों ने बताया कि चिप्स और बोल्डर तैयार होने के बावजूद सड़क मार्ग बंद होने से बंगाल भेजना मुश्किल हो रहा है, जबकि झारखंड का पत्थर ही पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ज्यादातर निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होता है।

मौके पर मौजूद दर्जनों ट्रक चालकों ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार से निसिंद्रा कटान की जल्द मरम्मत की मांग की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports