Views: 195
0 0
गारू के पहाड़कोचा में दिखा 11 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गारू के पहाड़कोचा में दिखा 11 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

पंकज कुमार यादव, गारू (लातेहार) : गारू प्रखंड के मायापुर पंचायत अंतर्गत पहाड़कोचा गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम प्रधान भुनेश्वर सिंह के घर के पास एक विशाल अजगर दिखाई दिया। लगभग 11 फीट लंबा और करीब 20 किलो वजनी इस अजगर को देखने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच…

गारू के पहाड़कोचा में दिखा 11 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
Read Time:2 Minute, 48 Second
गारू के पहाड़कोचा में दिखा 11 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

पंकज कुमार यादव,

गारू (लातेहार) : गारू प्रखंड के मायापुर पंचायत अंतर्गत पहाड़कोचा गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम प्रधान भुनेश्वर सिंह के घर के पास एक विशाल अजगर दिखाई दिया। लगभग 11 फीट लंबा और करीब 20 किलो वजनी इस अजगर को देखने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया।इंचार्ज फॉरेस्टर परमजीत तिवारी के नेतृत्व में अमन गुप्ता, कृष्णा सिंह, लक्ष्मण यादव (ट्रैकर) तथा स्थानीय ग्रामीणों — शेरा गुप्ता, पवन गुप्ता व आकाश गुप्ता की मदद से अजगर को सुरक्षित पकड़कर बीसी-12 के घने जंगल में छोड़ दिया गया।वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव को देखकर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि जीवों को सुरक्षित जंगल में स्थानांतरित किया जा सके।फॉरेस्टर परमजीत तिवारी ने बताया कि साँप पर्यावरण के लिए बेहद जरूरी होते हैं।ये चूहे और कीटों का शिकार कर फसलों की रक्षा करते हैं।खाद्य श्रृंखला को संतुलन में रखते हैं।कई अन्य जानवरों के लिए भोजन का स्रोत होते हैं।इनसे बनी दवाइयाँ जीवन रक्षक साबित होती हैं।जहाँ साँप पाए जाते हैं, वह क्षेत्र जैविक रूप से समृद्ध और स्वस्थ माना जाता है।वन विभाग की सावधानी भरी अपील साँप को न मारें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें।किसी भी वन्यजीव के दिखने पर शांति बनाए रखें और तुरंत विभाग को सूचित करें।जंगल में प्रवेश करते समय सतर्क रहें, विशेषकर बरसात के मौसम में क्योंकि भालू और अन्य वन्यजीव अधिक सक्रिय रहते हैं।बच्चों और बुजुर्गों को अकेले जंगल में न भेजें।बता दें कि इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को बारेसाढ़ क्षेत्र के जंगलों में साँपों का सफल रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया था।

Loading

गारू के पहाड़कोचा में दिखा 11 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed