झारखंडस्थानीय समाचार

गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने किया बरामद, शिकायतकर्ता ने जताया आभार

Views: 168
0 0
Read Time:1 Minute, 6 Second
गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने किया बरामद, शिकायतकर्ता ने जताया आभार

बरहरवा।राजमहल थाना पुलिस ने एक गुमशुदा मोबाइल को तकनीकी सहयोग के माध्यम से सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। लखीपुर निवासी जय शंकर साह ने 4 जून 2025 को मोबाइल फोन के गुम होने की सूचना थाना में दी थी, जिसके बाद सनहा दर्ज किया गया था।

थाना प्रभारी गुलाम सरवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता और अन्य जांच माध्यमों का प्रयोग कर मोबाइल फोन को ट्रैक किया और उसे बरामद कर लिया।

रविवार को जय शंकर साह को उनका मोबाइल थाना प्रभारी के कक्ष में औपचारिक रूप से सौंपा गया। इस अवसर पर उन्होंने थाना प्रभारी गुलाम सरवर और पुलिस टीम के प्रति आभार जताते हुए उनकी तत्परता और ईमानदारी की सराहना की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button