झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Views: 212
0 0
Read Time:3 Minute, 11 Second

पंचायत के सशक्त विकाश को लेकर पंचायती राज विभाग द्वारा वार्ड सदस्यों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

लातेहार:-मनिका प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में पंचायती राज्य विभाग के द्वारा पंचायतों के विकाश में वार्ड सदस्यों की भागीदारी को लेकर चल रहे प्रशिक्षण शिविर बुधवार दिन को सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम बैच मे मनिका प्रखंड के मनिका नामुदाग डोकी व बरवैया कला पंचायत के वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण देते हुए सिटीजन फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर सत्यानंद शुक्ला ने प्रथम दिन वार्ड सदस्यों को मुखिया पंचायत सचिव की जिम्मेदारियां उनका कर्तव्य व उनके अपेक्षित भुमिका के समझ को विकसित करने के साथ साथ पंचायत के सशक्त विकाश करने सहित कई बिंदुओ पर प्रशिक्षण दिया गया। वहीं प्रशिक्षण के दूसरा दिन सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करायी गई संसाधनों के समझने मनरेगा 15वें वित आयोग व अन्य प्रासंगिक योजनाओं के माध्यम से गांव का विकास में वार्ड सदस्यों की भागीदारी को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। वहीं विभागीय समिति मे ग्राम पंचायत की भुमिका के बारे मे जानकारी दी गई। एवं प्रशिक्षण के अंतिम दिन वार्ड सदस्यों के द्वारा पंचायत को सशक्त बनाने हेतू स्वयं के कार्य योजनाओं का निर्माण करना वार्ड सदस्यों के मासिक भत्ता दैनिक भत्ता व यात्रा भत्ता पर समझ विकसित करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।साथ ही प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन महिलाओं को समाज में उनकी भागीदारी को लेकर मुवी के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया ।पंचायती राज विभाग के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर मे वार्ड सदस्यों मे काफी रूझान देखने को मिला ।गौरतलब हो की मनिका में आयोजित वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर आगामी 22जनवरी तक चलेगा ।जिसमे मनिका प्रखंड के सभी पंचायत के वार्ड सदस्य प्रशिक्षण का लाभ लेंगे। मौके पर प्रखंड समन्वयक शिल्पी सेन विनिता कुमारी वार्ड सदस्य सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button