Views: 177
0 0
केंद्रीय टीम ने पलामू का दौरा कर जिले में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

केंद्रीय टीम ने पलामू का दौरा कर जिले में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया

पलामू : पलामू जिले में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग,भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न क्रियान्वयन योजनाओं की समीक्षा हेतु गठित केंद्रीय दल का भ्रमण कार्यक्रम हुआ। सर्वप्रथम केंद्रीय दल द्वारा मेदिनीनगर में भारतीय खाद्य निगम के एफएसडी डीपो का निरीक्षण किया गया तथा खाद्यान्न के रख-रखाव के सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त की गयी एवं मंडल…

केंद्रीय टीम ने पलामू का दौरा कर जिले में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया
Read Time:4 Minute, 8 Second
केंद्रीय टीम ने पलामू का दौरा कर जिले में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया

पलामू : पलामू जिले में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग,भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न क्रियान्वयन योजनाओं की समीक्षा हेतु गठित केंद्रीय दल का भ्रमण कार्यक्रम हुआ।

सर्वप्रथम केंद्रीय दल द्वारा मेदिनीनगर में भारतीय खाद्य निगम के एफएसडी डीपो का निरीक्षण किया गया तथा खाद्यान्न के रख-रखाव के सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त की गयी एवं मंडल प्रबंधक आशीष कुमार को आवश्यक निदेश दिए गये गये।इसी क्रम में केन्द्रीय दल के द्वारा चैनपुर व्यापर मंडल धान अधिप्राप्ति केंद्र,चैनपुर का निरीक्षण किया गया तथा 2024-25 अंतर्गत धान क्रय,धान का उठाव, किसानों का राशी भुगतान की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी।

इसके बाद चैनपुर प्रखंड अंतर्गत अवस्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम चैनपुर में खाद्यान्न का रख-रखाव एवं सभी संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।वहीं चैनपुर के ही दो जन वितरण प्रणाली विक्रेता का दूकान का निरीक्षण किया गया।इस दौरान खाद्यान्न का उठाव, प्रतिमाह खाद्यान्न वितरण के सन्दर्भ में दूकान पर उपस्थित कार्डधारियों से जानकारी ली गयी।इस दौरान टीम द्वारा वन नेशन वन राशनकार्ड तथा फोर्टीफाईड चावल को बारे में उन्हें जानकारी भी प्रदान की गयी।इसके अलावा चैनपुर प्रखंड के कटीन टोला के पीवीटीजी लाभुकों से प्रतिमाह खाद्यान्न प्राप्ति के सन्दर्भ में जानकारी ली गयी तथा माह अगस्त २०२५ तक का राशन मिलने के बारे में कार्डधारियो से पूछ-ताछ किया गया,जिसमे कार्डधारियों के द्वारा बताया गया की प्रतिमाह उनके घर तक खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।

PVTG लाभुकों के साथ स्थल पर उपस्थित बच्चो को खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया।इसके बाद परिसदन भवन में PG Portal अंतर्गत शिकायतों के संदर्भ में शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें संतुष्ट रूप से अपने शिकायत के निराकरण के सन्दर्भ में जानकारी ली गयी।

भ्रमण के पश्चात टीम ने उपायुक्त से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।टीम ने उपायुक्त को निरिक्षण के सन्दर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय टीम में गोकुल नागरकोटी,निदेशक पॉलिसी वन और एफडी थ्री के सेक्शन ऑफिसर श्री रामानंद मीणा शामिल रहे जबकि जिला स्तर से जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु,मंडल प्रबंधक,भारतीय खाद्य निगम, मेदिनीनगर,रंधीर कुमार,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,अभिषेक कुमार, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, चैनपुर,ललन कुमार,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,पाटन,अक्षय कुमार व अंजय कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports