Views: 258
0 0
मॉडल कॉलेज मुरली में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मॉडल कॉलेज मुरली में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ युवा संगोष्ठी आयोजित

बरहरवा, साहिबगंज।राजमहल अनुमंडल अंतर्गत मॉडल कॉलेज, मुरली तीनपहाड़ में मंगलवार को “निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग” को लेकर एक युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रंजीत सिंह ने की। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने बताया कि यह आयोजन पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड,…

मॉडल कॉलेज मुरली में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ युवा संगोष्ठी आयोजित
Read Time:1 Minute, 54 Second
मॉडल कॉलेज मुरली में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ युवा संगोष्ठी आयोजित

बरहरवा, साहिबगंज।
राजमहल अनुमंडल अंतर्गत मॉडल कॉलेज, मुरली तीनपहाड़ में मंगलवार को “निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग” को लेकर एक युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रंजीत सिंह ने की।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने बताया कि यह आयोजन पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड, रांची के निर्देश पर जिला प्रशासन, जिला खेल कार्यालय साहिबगंज और मॉडल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। यह अभियान राज्य भर में 10 जून से 26 जून तक चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग, नशे के दुष्प्रभाव, बाल एवं किशोर अवस्था में नशे की लत के मनोवैज्ञानिक प्रभाव, तथा सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट एक्ट (COTPA) 2003 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, नशा मुक्त समाज की स्थापना के संकल्प के साथ छात्रों को प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।

संगोष्ठी में डॉ. विवेक कुमार महतो, अंकिता सिंह, मोहन कुमार, सुमित कुमार, अकेश कुमार, तनु कुमारी, रोशनी कुमारी, सोनू कुमार शर्मा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं और इको क्लब के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports