Views: 281
0 0
कोल्हान के तीनों जिलों में आजसू की जिला संयोजक मंडली गठित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

कोल्हान के तीनों जिलों में आजसू की जिला संयोजक मंडली गठित

जमशेदपुर : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर संगठन विस्तार के लिए कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों में जिला संयोजक मंडली की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। श्री सहिस…

कोल्हान के तीनों जिलों में आजसू की जिला संयोजक मंडली गठित
Read Time:2 Minute, 36 Second
कोल्हान के तीनों जिलों में आजसू की जिला संयोजक मंडली गठित

जमशेदपुर : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर संगठन विस्तार के लिए कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों में जिला संयोजक मंडली की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।

श्री सहिस ने बताया कि पार्टी की पहले से गठित जिला समिति पूर्ववत अपना नियमित कार्य करती रहेगी, जबकि नवनियुक्त जिला संयोजक मंडली जिले में संगठन के पुनर्गठन के अभियान का नेतृत्व करेगी , ग्राम एवं प्रखंड समितियों के गठन तथा विस्तार के कार्यक्रमों के आयोजन को गति देने का काम करेगी। पार्टी ने राज्य के सभी ग्रामों में इकाई गठित करने की कवायद शुरू की है। युवाओं एवं महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
तीनों जिलों की संयोजक मंडली इस प्रकार है।
पूर्वी सिंहभूम – सागेन हांसदा (संयोजक), सुखलाल हेंब्रम, आदित्य महतो, बीरबल महतो, नंदू पटेल, क्रांति सिंह, श्रवण सिंह, डोमन टुडू, संजय मालाकार, बुद्धेश्वर मुर्मू, दीपक अग्रवाल, राजू कर्मकार एवं प्रकाश विश्वकर्मा।

पश्चिमी सिंहभूम – दामू बानरा (संयोजक), नंदलाल बिरुआ, चंद्रमोहन सिंकू, संतोष महतो, अजय कुमार महतो, दिनेश चंद्र महतो, डॉ आनंद महतो, दिनेश चंद्र बोइपाई, प्रताप सिंह देव एवं बिरसा मुंडा।

खरसावां–सरायकेला – सत्यनारायण महतो (संयोजक), अशोक साहू, प्रवीण महतो, सुषेण महतो, अनिल महतो, रामरतन महतो, दुर्गा महतो, दिनेश हांसदा, अंगूर महतो, दिलीप महतो, गौरी लायक, पुलक सत्पथी एवं डॉ सुधीर सिंह।

इसके अलावा जमशेदपुर नगर प्रभारी चंद्रगुप्त सिंह तथा आदित्यपुर नगर प्रभारी रविशंकर मौर्य को नियुक्त किया गया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports