Views: 291
0 0
घाघरा: एक ही रात दो दुकानों में चोरी, लाखों की संपत्ति पर...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

घाघरा: एक ही रात दो दुकानों में चोरी, लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ

घाघरा (गुमला): घाघरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया बाजार में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली। चोरी की इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले मोबाइल दुकान को निशाना बनाया। दुकान…

घाघरा: एक ही रात दो दुकानों में चोरी, लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ
Read Time:2 Minute, 1 Second
घाघरा: एक ही रात दो दुकानों में चोरी, लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ

घाघरा (गुमला): घाघरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया बाजार में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली। चोरी की इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले मोबाइल दुकान को निशाना बनाया। दुकान संचालक बालेश्वर ने बताया कि चोर करीब तीन दर्जन से अधिक नए और पुराने मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। चोरों ने सटर के एक ओर का लॉक खराब होने का फायदा उठाया और दूसरी ओर से सटर उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

इसके बाद पास में ही स्थित एक जूते की दुकान में भी चोरों ने सेंध लगाई। दुकान की छत पर लगे एस्बेस्टस को तोड़कर चोर अंदर घुसे और वहां से भी कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

एक ही रात दो दुकानों में हुई इस चोरी की घटना से गम्हरिया बाजार के दुकानदारों में भय और आक्रोश है। दुकानदारों ने अनुमान लगाया है कि कुल मिलाकर तीन लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार को घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं से छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports