Views: 125
0 0
दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, बाल-बाल बचे चालक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, बाल-बाल बचे चालक

संवाददाता: अनुज तिवारी,पलामू (सतबरवा):सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक जोरदार सड़क दुर्घटना हुई। रांची से आ रही पार्सल पिकअप वैन (गाड़ी संख्या BR-03-GB-4598) और डालटेनगंज से रांची की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर (DL-2C-BA-8003) की आमने-सामने टक्कर हो गई। गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालक समय रहते बाल-बाल…

दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, बाल-बाल बचे चालक
Read Time:1 Minute, 57 Second
दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, बाल-बाल बचे चालक

संवाददाता: अनुज तिवारी,
पलामू (सतबरवा):

सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक जोरदार सड़क दुर्घटना हुई। रांची से आ रही पार्सल पिकअप वैन (गाड़ी संख्या BR-03-GB-4598) और डालटेनगंज से रांची की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर (DL-2C-BA-8003) की आमने-सामने टक्कर हो गई। गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालक समय रहते बाल-बाल बच गए और कोई हताहत नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बकोरिया पेट्रोल पंप के समीप अक्सर सड़क के दोनों ओर खड़े ट्रक और हाईवा वाहनों की वजह से विजिबिलिटी (दृश्यता) कम हो जाती है। इसी कारण मोड़ पर सामने से आ रही दोनों गाड़ियां एक-दूसरे को नहीं देख सकीं और दुर्घटना हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट डिजायर के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, जबकि पार्सल पिकअप वैन असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। डिजायर कार के एयरबैग खुलने से चालक और उसमें सवार अन्य लोग सुरक्षित रहे।

दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, बाल-बाल बचे चालक

घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क के बीचों-बीच पलटी पिकअप वैन को हटाकर मार्ग को सामान्य कराया और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने इस क्षेत्र में अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रकों की अनियंत्रित पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports