झारखंडक्राइमस्थानीय समाचार
नकली शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा,कैश के साथ चार गिरफ्तार


पूर्वी सिंहभूम जिले में एसडीओ सच्चिदानंद महतो एवं एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी. धालभूमगढ़ चौक के पास चारचाका में एक पीएम आवास में नकली शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का खुलासा हुआ.इस काम को अंजाम देने वाले सरकारी शराब दुकान के कर्मचारी अजीत सिंह मौके से फरार हो गया, जबकि चार लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. छापेमारी में भारी मात्रा में विभिन्न नामी-गिरामी शराब कंपनियों के रैपर, बोतल, सील करने वाले स्टीकर, खाली बोतल एवं स्पिरिट भरी बोतलें जब्त की गयी हैं. साथ ही 4,61,200 लाख कैश बरामद किया गया है.
![]()



