Views: 249
0 0
लातेहार:विधानसभा प्रत्यायुक्त समिति की बैठक...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लातेहार:विधानसभा प्रत्यायुक्त समिति की बैठक संपन्न,योजनाओं की प्रगति एवं सेवा गारंटी अधिनियम की समीक्षा

लातेहार। झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति के सभापति श्री सरयू राय की अध्यक्षता में लातेहार परिसदन के सभागार में विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के वरीय अधिकारियों सहित सभी प्रमुख विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में समिति द्वारा सेवा का अधिकार अधिनियम 2011 और सूचना का…

लातेहार:विधानसभा प्रत्यायुक्त समिति की बैठक संपन्न,योजनाओं की प्रगति एवं सेवा गारंटी अधिनियम की समीक्षा
Read Time:5 Minute, 37 Second
लातेहार:विधानसभा प्रत्यायुक्त समिति की बैठक संपन्न,योजनाओं की प्रगति एवं सेवा गारंटी अधिनियम की समीक्षा

लातेहार। झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति के सभापति श्री सरयू राय की अध्यक्षता में लातेहार परिसदन के सभागार में विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के वरीय अधिकारियों सहित सभी प्रमुख विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में समिति द्वारा सेवा का अधिकार अधिनियम 2011 और सूचना का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। सभापति श्री राय ने सभी कार्यालय परिसरों में सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित सूचना पट्ट अनिवार्य रूप से लगाए जाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सेवा देने में दोष सिद्ध या दोषमुक्त किया गया है तो उसकी विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तैयार कर समिति को उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत अब तक प्राप्त आवेदनों की संख्या, निष्पादन की स्थिति, तथा ऐसे मामलों का ब्योरा जिनमें सूचना देना संभव नहीं था, तैयार कर समिति को प्रस्तुत किया जाए।

विभागीय समीक्षा में दिए गए दिशा-निर्देश:

  • वन विभाग: कंपा अधिनियम के क्रियान्वयन और योजना प्रगति पर डीएफओ से विस्तृत जानकारी ली गई।
  • सामाजिक सुरक्षा: सभी पेंशन योजनाओं एवं छात्रवृत्तियों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
  • स्वास्थ्य विभाग: पोस्टमार्टम की अवधि और इसकी प्रक्रिया की समीक्षा सिविल सर्जन से की गई।
  • राजस्व विभाग: जाति व आवासीय प्रमाण पत्र निर्गमन की स्थिति की जानकारी ली गई।
  • परिवहन विभाग: ड्राइविंग लाइसेंस, सड़क सुरक्षा, गुड सेमेरिटन पॉलिसी से संबंधित कार्यों की जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
  • कृषि व श्रम नियोजन विभाग: आम जनता से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
  • पुलिस विभाग: जनसंपर्क बढ़ाने और आम जनता से संवाद स्थापित करने हेतु सुझाव और दिशा-निर्देश दिए गए।

‘क्लीन एंड ग्रीन लातेहार’ सेंटर का निरीक्षण

बैठक के पश्चात श्री सरयू राय ने सॉलिड एवं लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट (SLRM) के तहत संचालित “क्लीन एंड ग्रीन लातेहार (CGLM)” सेंटर का निरीक्षण किया। उन्हें अवगत कराया गया कि यह पहल जिले को कचरा मुक्त एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन से भी जुड़ा हुआ है।

अब तक जिले के सभी प्रखंडों में बेसलाइन सर्वेक्षण पूरा किया गया है और 950 से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कचरा पृथक्करण, पुनर्चक्रण एवं जैविक खाद निर्माण में प्रशिक्षित की गई हैं। 100 से अधिक कंपोस्ट पिट्स का निर्माण भी किया गया है।

उपस्थित पदाधिकारी

बैठक में समिति सदस्य देवेंद्र कुंवर, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, परियोजना निदेशक आईटीडीए प्रवीण गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, एसडीओ अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा, जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

समिति की मंशा

सभा के अंत में श्री राय ने कहा कि समिति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पदाधिकारी राज्य सरकार के नियमों व अधिनियमों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं या नहीं, इसका अध्ययन करना है। भ्रमण के उपरांत रिपोर्ट तैयार कर झारखंड विधानसभा को प्रस्तुत की जाएगी। यदि कोई पदाधिकारी नियमों का पालन नहीं कर रहा हो, तो उसे चिन्हित कर कार्रवाई हेतु संस्तुति की जाएगी.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports