धोबी झरना स्थित योगभवन में चोरी, हजारों के सामान ले उड़े चोर

धोबी झरना स्थित योगभवन में चोरी, हजारों के सामान ले उड़े चोर
Views: 148
0 0
Read Time:1 Minute, 43 Second
धोबी झरना स्थित योगभवन में चोरी, हजारों के सामान ले उड़े चोर

बरहरवा:-साहेबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबी झरना स्थित योगभवन को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने भवन का ताला तोड़कर अंदर घुसते हुए हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली।

चोरी की जानकारी गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे उस वक्त हुई जब प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार पांडे अपने सहयोगी के साथ योगभवन पहुंचे। उन्होंने देखा कि भवन का मुख्य गेट अंदर से बंद था, जबकि सामने की ग्रिल का ताला गायब था। जब वे अंदर पहुंचे तो कई जरूरी सामान गायब मिले।

घटना की सूचना संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव और आसपास के लोगों को दी गई। अध्यक्ष दीपक कुमार के पहुंचने पर पूरे हॉल और बरामदे का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि एलईडी टीवी, इन्वर्टर, बैटरी, पानी चलाने वाला मोटर, बीपी मापने की मशीन, वजन मापने की मशीन, दीवार घड़ी और एलईडी हेलोजन चोरी हो चुके हैं।

इस संबंध में राजीव पांडे ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध जिरवाबाड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment