बसंत कुमार गुप्ता
गुमला:- मामला गुमला शहरी क्षेत्र के करम टोली गांव का है । राजेश लोहरा ने आज अपने पत्नी सुमन देबी का गुमसुदगी का लिखित आवेदन दिया है
जानकारी के अनुसार पत्नी सुमन देबी अपने दो मासुमों को घर में सुला कर घर से भाग गयी। दिनांक 24/10/23/को जब घर पर अकेली थी।तब पत्नी ने अपने छोटे छोटे दो मासुमों को चुपचाप सुला कर गोवा चली गई है।पति राजेश लोहरा ने आज यह जानकारी मजदूर संघ सीएफ टी यू आई झारखंड प्रदेश वा गुमला जिला कार्यालय आजाद बस्ती में आ कर लिखित आवेदन देते हुए पत्नी को खोजने की गुहार लगाया है।इस पुरे घटनाक्रम को सुनने के बाद मजदूर संघ सीएफ टी यू आई झारखंड प्रदेश सचिव जुम्मन खान ने टीम का गठन करते हुए रवाना किया है। और कहा है कि आम जनता की उम्मीद हम किसी प्रकार से टुटने नहीं देंगे।हम सुमन देबी को खोज कर उनके दो बच्चों सहित पति से मिलाने का काम करेंगे। मौके पर मजदूर संघ सीएफ टी यू आई झारखंड प्रदेश सचिव महिला विंग सुनीता कुमारी, रायडीह, चैनपुर,जारी, प्रभारी अमृत लाल लकड़ा भी मौजूद थे।