Views: 94
0 0
बरहरवा:तेज आंधी से बड़ा हादसा, कई घर क्षतिग्रस्त,लोग...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहरवा:तेज आंधी से बड़ा हादसा, कई घर क्षतिग्रस्त,लोग बाल-बाल बचे

बरहरवा (साहिबगंज): सोमवार देर रात बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में आई तेज आंधी-तूफान से पुराना बरगद का विशालकाय पेड़ धराशायी हो गया, जिससे राज कपूर सिंह और करण सिंह का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि अजीत सिंह के मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है। घटना के समय राजकुमार सिंह, आनंद सिंह और चिरौतमा…

बरहरवा:तेज आंधी से बड़ा हादसा, कई घर क्षतिग्रस्त,लोग बाल-बाल बचे
Read Time:1 Minute, 51 Second
बरहरवा:तेज आंधी से बड़ा हादसा, कई घर क्षतिग्रस्त,लोग बाल-बाल बचे

बरहरवा (साहिबगंज): सोमवार देर रात बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में आई तेज आंधी-तूफान से पुराना बरगद का विशालकाय पेड़ धराशायी हो गया, जिससे राज कपूर सिंह और करण सिंह का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि अजीत सिंह के मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

घटना के समय राजकुमार सिंह, आनंद सिंह और चिरौतमा देवी घर में मौजूद थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें हल्की चोटें आई हैं। पेड़ गिरने से इलाके में हाई टेंशन और 440 वोल्ट की बिजली लाइनें, साथ ही दो विद्युत पोल भी पूरी तरह छतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

घटना की सूचना मिलने पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्यामल दास एवं झामुमो नेता शक्ति नाथ अमन ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

मंगलवार को चिरौतमा देवी, करण सिंह और रूदीया देवी ने बरहरवा अंचल अधिकारी (सीओ) को आवेदन देकर बताया कि उनका मकान पूरी तरह नष्ट हो चुका है और घर का सारा सामान भी बर्बाद हो गया है। उन्होंने आपदा मद से सहायता की मांग की है।

इस संबंध में सीओ राम जी वर्मा ने बताया कि पीड़ितों के आवेदन के आलोक में छानबीन कर उचित सहायता दी जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports