Views: 186
0 0
मनिका थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मनिका थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

मनिका (लातेहार): आगामी शनिवार को मनाई जाने वाली बकरीद पर्व को लेकर मनिका थाना परिसर में मंगलवार को एक शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शशि कुमार एवं बीडीओ संदीप कुमार ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, एवं धार्मिक समुदायों के…

मनिका थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Read Time:2 Minute, 10 Second
मनिका थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

मनिका (लातेहार): आगामी शनिवार को मनाई जाने वाली बकरीद पर्व को लेकर मनिका थाना परिसर में मंगलवार को एक शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शशि कुमार एवं बीडीओ संदीप कुमार ने की।

बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, एवं धार्मिक समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक में थाना प्रभारी शशि कुमार ने लोगों से अपील की कि बकरीद पर्व को शांति और मर्यादा के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न की जाए और नमाज मस्जिदों में ही अदा की जाए, खुले में नहीं।

बीडीओ संदीप कुमार ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों के प्रति सतर्क रहने को कहा और किसी भी अफवाह की सूचना तत्काल मनिका थाना को देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पर्व के दिन थाना क्षेत्र में विशेष पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, ग्राम प्रधान कयूम अंसारी, राजद नेता बलि यादव, भाजपा नेता छोटू राजा, मनदीप कुमार, अख्तर अंसारी, तसलीम अंसारी, संजय सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports