Views: 987
1 0
दलितों के हक और अधिकार के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है:बंधु तिर्की

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

दलितों के हक और अधिकार के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है:बंधु तिर्की

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला। गुमला:- जिला कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भुनेश्वर राम के अध्यक्षता में परिसदन भवन गुमला में एससी प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आहुत किया गया । बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला प्रभारी बंधु तिर्की उपस्थित हुए। कार्यक्रम में काफी संख्या में दलित सामुदायिक लोग विभिन्न…

दलितों के हक और अधिकार के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है:बंधु तिर्की
Read Time:5 Minute, 27 Second
  • कांग्रेस एसी प्रकोष्ठ का प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न:
दलितों के हक और अधिकार के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है:बंधु तिर्की

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।

गुमला:- जिला कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भुनेश्वर राम के अध्यक्षता में परिसदन भवन गुमला में एससी प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आहुत किया गया । बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला प्रभारी बंधु तिर्की उपस्थित हुए। कार्यक्रम में काफी संख्या में दलित सामुदायिक लोग विभिन्न प्रखंडों से आए हुए थे। जिन्हें संबोधित करते हुए बंधु तिर्की ने कहा आप लोग सभी एकजुट हैं ये अच्छी बात है।एकता में ही बल है। अगर आप एकजुट होते हैं संगठन को मजबूत करते हैं और संगठित होते हैं तो आपकी हर समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने दलितों की समस्याओं को सुना और उन्हें निवारण करने की बात कही आगे कहा कि सरकार दलितों के लिए विभिन्न प्रकार के कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जानकारी का आभाव में लोगों तक यह योजना नहीं पहुंच पाती है। उन्होंने उपस्थित जिला अध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्षों को सभी के समस्याओं को सुनते हुए निवारण करने का निर्देश दिया। वही कहा कि आगामी जनवरी में गुमला जिला में दलित महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। वहीं उन्होंने उपस्थित लोगों को शिक्षा को लेकर कहा किसी भी तरह अपने बच्चों को जरूर पढ़ाए।पढ़ लिखकर ही आप समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। जिला कांग्रेस कमिटी जिलाध्यक्ष चैतु उरॉव ने कहा कि आज गुमला जिला अंतर्गत अनुसूचित जाति विभाग के इस महत्वपूर्ण बैठक में आप सभी से निवेदन है कि आप अपने समाज के प्रति समर्पित होकर न्याय की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है आज समाज में कई तरह की कुरीतियों हैं उनके खिलाफ हम सबों को एकजुट होकर लड़ने की आवश्यकता है आज हम राजनीतिक रूप से भी काफी पिछड़े हुए हैं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज हमें वोट बैंक के रूप में उपयोग करती है परंतु जब हमें अपने सामाजिक न्याय एवं विकास के बारे में अपने अधिकारों की मांग करते हैं तो उसे दरकिनार कर दिया जाता है ऐसी स्थिति में आपको ज्ञात होगा कि देश के प्रथम नागरिक परम आदरणीय महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद जी सर्वप्रथम नागरिकता दिया जाता है आपको ज्ञात होगा कि महामहिम के द्वारा पूजा के दौरान मंदिर में प्रवेश करने की इजाजत नहीं मिले और वह सीढ़ी से ही पूजा कर वापस आने जैसे घटनाएं समाचार पत्रों में देखने को मिला है इसी तरह मध्य प्रदेश में एक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा एक दलित युवक पर पेशाब करने जैसी घटनाएं देखी गई ऐसे कई उदाहरण है जो हमारे दलित समाज को शर्मसार करने वाली घटनाएं हुए आज आप सभी का परमदायित्व कर्तव्य है कि समाज को संगठित करते हुए समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय और शोषण ना हो इसकी लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी के बैनर पर अपने आप को मजबूत करें और सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक रूप से मजबूत होते हुए हम दलित समाज को एक नई दिशा देने का काम करेंगे ।कार्यक्रम मे एससी प्रकोष्ठ जिला महासचिव खालिद शाह, खुदी भगत दुखी, फिरोज आलम ,तरुण गोप, देव साहू ,आजाद अंसारी, बेलसाजर, कार्यक्रम प्रभारी विष्णु राम, अग्रणी संगठन जिला प्रभारी राजू रंजन महतो,प्रखंड अध्यक्ष रोहित नायक, अखिलेश नायक, सहदेव राम, दीपू माझी, उद्योपति माझी,लखन राम, विजय नायक, विजय राम, सुबोध तुरी, कृष्ण माझी, मोहरलाल तुरी, सतीश नायक, जगन्नाथ नायक राजेश, नायक ,संतोष नायक, संजय नागरची, संजय मांझी, जीतू माझी ,दिल मोहन माझी, भारत नायक, घूरन नायक, जगन्नाथ नायक मुकुल नायक राजेश नायक ,मुकेश दास, आशीष ,चूड़ामणि माझी और काफी संख्या में एससी प्रकोष्ठ के कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

दलितों के हक और अधिकार के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है:बंधु तिर्की

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports