लातेहार: लातेहार सदर प्रखंड के ग्राम तूबेद और नेवारी में विश्व माहवारी दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डीवीसी तूबेद कोयला खदान के तत्वावधान में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर डीवीसी के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक श्री ए. कुजूर ने स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. अलका लकड़ा ने माहवारी के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्याओं और उनके समाधान के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित 278 महिलाओं के बीच निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया, जिससे उन्हें प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना था।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में फार्मासिस्ट श्री ब्रजेश कुमार की विशेष भूमिका रही। ग्रामीण महिलाओं ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे बेहद लाभकारी बताया।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,