स्थानीय समाचार

दामोदर सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुआवजा व सहायता की मांग  की

Views: 17
0 0
Read Time:3 Minute, 19 Second

दामोदर सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुआवजा व सहायता की मांग  की

लातेहार। एनएच-22 पर दामोदर गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद रविवार को पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।गौरतलब है कि 22 जुलाई की शाम चंदवा नगर मंदिर से थाना टोली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गई थी। हादसे में घर की मालकिन राखी देवी, उनके पति प्रमोद गिरी, स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार तथा चालक की पत्नी खुशबू देवी की मौत हो गई।

बाद में इलाज के दौरान ललिता देवी की भी जान चली गई। हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।घटना के बाद तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक ही दिन पति-पत्नी की अर्थियां उठने से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घायल सरिता देवी, जिनके सिर, चेहरे और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।मृतकों के परिजनों ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर सड़क का मोड़ और कीचड़ हमेशा हादसों की वजह बनता है। उनका कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।

अयुब खान ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले अरविंद कुमार, ललिता देवी और खुशबू देवी भाजपा चंदवा पश्चिमी के प्रखंड अध्यक्ष रिकी वर्मा के रिश्तेदार थे। इसके बावजूद अब तक न तो स्थानीय प्रशासन और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने पीड़ित परिवारों की सुध ली, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि अधिकांश प्रभावित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। हादसे में घर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। ऐसे समय में प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की सहायता नहीं मिलना चिंता का विषय है।

अयुब खान ने उपायुक्त संदीप कुमार से मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा, घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था, तत्काल आर्थिक सहायता, क्षतिग्रस्त घरों के लिए आवास उपलब्ध कराने तथा दुर्घटनास्थल पर बैरिकेडिंग और गति सीमा नियंत्रित करने जैसे स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग की। 

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button