Views: 364
0 0
बरहरवा रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस से अवैध विदेशी...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहरवा रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस से अवैध विदेशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

बरहरवा। आरपीएफ बरहरवा ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मालदा-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कुल 245 टेट्रा पैक ऑफिसर चॉइस एलीट व्हिस्की बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹31,850 बताई जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार को…

बरहरवा रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस से अवैध विदेशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 0 Second
बरहरवा रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस से अवैध विदेशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

बरहरवा। आरपीएफ बरहरवा ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मालदा-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कुल 245 टेट्रा पैक ऑफिसर चॉइस एलीट व्हिस्की बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹31,850 बताई जा रही है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त ट्रेन से अवैध रूप से शराब बिहार भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर उनकी अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई और जैसे ही ट्रेन बरहरवा स्टेशन पहुंची, जनरल कोच में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

इस दौरान टीम ने एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के साथ देखा, जो एक पिट्ठू बैग और दो हैंड बैग के साथ कोच में इधर-उधर घूम रहा था। तलाशी में तीनों बैग से कुल 245 टेट्रा पैक ऑफिसर चॉइस एलीट व्हिस्की बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार (20 वर्ष), निवासी मुंगेर, बिहार के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद उसे जब्त शराब सहित एक्साइज विभाग साहिबगंज को सौंप दिया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

छापेमारी टीम में एएसआई दीपक कुमार राय, एएसआई मुन्ना पर्वत, एचसी एस.के. घोष (सभी आरपीएफ सीआईबी मालदा) और एएसआई बाबुल दास समेत अन्य आरपीएफ कर्मी शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports