स्थानीय समाचार

महाराजपुर गांव में डायरिया की रोकथाम हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Views: 212
0 0
Read Time:1 Minute, 43 Second
महाराजपुर गांव में डायरिया की रोकथाम हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बरहड़वा प्रखंड अंतर्गत महाराजपुर गांव में डायरिया की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सीएचसी बरहड़वा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार के निर्देशानुसार डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में लगाया गया।

डॉ. कर्मकार ने बताया कि बीती रात महाराजपुर गांव से दो डायरिया पीड़ित मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। त्वरित प्रतिक्रिया और संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में तत्काल विशेष शिविर आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान गांव के सभी परिवारों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें कोई अन्य संक्रमण नहीं पाया गया। इसके साथ ही डायरिया से बचाव हेतु जरूरी दवाओं का वितरण किया गया और लोगों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और ओआरएस घोल के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया।

डॉ. कर्मकार ने बताया कि दोनों मरीजों का इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। शिविर में एएनएम आयशा प्रवीण, पार्वती कुमारी, श्यामली हेंब्रम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button